HomeNewsआरा में सीआरपीएफ के एएसआई की मौत

आरा में सीआरपीएफ के एएसआई की मौत

आरा टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंगा नगर मझौवां में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

हृदय गति रुकने से मौत की जताई जा रही संभावना

jay kumar

आरा। Ara शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंगा नगर मझौवां गांव में शुक्रवार की सुबह सीआरपीएफ (CRPF) के एएसआई की मौत हो गई। हृदय गति रुकने से मौत की संभावना जतायी जा रही है। घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

नवादा थाना क्षेत्र की बाजार समिति स्थित एक नवनिर्मित मकान से देसी रिवाल्वर गोली व तीन बाइक बरामद

जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गांव निवासी स्व.लक्ष्मण सिंह के 54 वर्षीय पुत्र राधेश्याम सिंह है। वे करीब 12 वर्षो से शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंगा नगर मझौवां गांव में अपना मकान बना कर रहा रहते थे। वे वर्तमान में राजस्थान के जयपुर में सीआरपीएफ (CRPF) में एएसआई के पद पर पदस्थापित थे। वे इसी महीने के 24 तारीख को छुट्टी पर आए थे। गुरुवार की रात में खाना खाकर घर में सोये थे। आज सुबह परिजन उन्हें चाय पीने के लिए उठाने गये। तो वे मृत अवस्था में पड़े मिले।

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतक के घर में आकर मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विधायक और सांसद दोनों ने ग्रामीणों के साथ अन्याय किया है-अक्षयलाल

हमार और तोहार के बीच सोशल मीडिया (social media) पर पोस्टर वार शुरू हो चुका है

BJP प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा एवं जिला प्रभारी कृष्ण मोहन का आरा में स्वागत

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular