Daulatpur: जख्मी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि वह बबुरा से गैस का पैसा कलेक्शन करके बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहे थे।
- हाइलाइट: Daulatpur
- जख्मी वेंडर सुपरवाइजर का कोईलवर पीएचसी में कराया गया इलाज
- घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
आरा। जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर बांध के समीप सोमवार के शाम बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने लूट के दौरान गैस एजेंसी वेंडर सुपरवाइजर को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधियों ने उनके पास बैग में रहे पचास हजार लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी वहां से फरार हो गए।
जख्मी वेंडर सुपरवाइजर को गोली सिर के ऊपर हिस्से पर लगी है, जो सिर को छूते हुए निकल गई। इससे वह जख्मी हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर आसपास के इलाके सनसनी मच गई।
उधर, घटना की सूचना मिलती ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जख्मी कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह के 45 वर्षीय पुत्र चंद्रकांत सिंह है। वह बबुरा स्थित राजन इंडियन गैस एजेंसी में गैस वेंडर के सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं।
Daulatpur : दौलतपुर बांध के समीप घटी घटना
इधर, जख्मी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि वह बबुरा से गैस का पैसा कलेक्शन करके बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहे थे। लौटने के क्रम में जैसे ही वह दौलतपुर बांध के समीप पहुंचे। तभी अलग-अलग बाइक पर सवार छह हथियारबंद अपराधी उनका पीछा करने लगे, तो उन्होंने बाइक से खुद कर भागने का प्रयास किया।
उसी दौरान हथियारबंद अपराधियों द्वारा उनके पर फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गई। इसके बाद उनके पास बैग में रहे करीब पचास हजार रुपये छिना-झपटी कर अपराधी लेकर भाग निकले। भागने के क्रम में उन्होंने उनका पीछा भी किया और शोर भी मचाया। लेकिन जब तक लोग आते उससे पहले ही सभी अपराधी भाग निकले। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

