HomeNewsआरा में बुजुर्ग का शव मिला- पहचान नहीं

आरा में बुजुर्ग का शव मिला- पहचान नहीं

पावरगंज गुमटी –

jay kumar

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड पावरगंज गुमटी के समीप शुक्रवार को एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर पर लोग जमा हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची व पहचान करने की कोशिश की गयी। लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

मूसलाधार बारिश से झील में तब्दील हुआ आरा सदर अस्पताल

उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस बुजुर्ग की बीमारी के कारण मौत होने की आशंका जता रही है। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पायेगा। पहचान करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

आरा के बाजारो एवं दुकानों को रेगुलेट करने के लिए प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular