HomeNewsखेत में रोपनी कराने गये इंटर के छात्र की करंट लगने से...

खेत में रोपनी कराने गये इंटर के छात्र की करंट लगने से मौत 

  • मुफस्सिल थाना के रामपुर मिल्की गांव की शुक्रवार की दोपहर की घटना
  • इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान तोड़ा दम

आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव में शुक्रवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से इंटर के छात्र की मौत हो गई। रोपनी कराने खेत में गया छात्र करंट की चपेट में आ गया। इलाज के लिये सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

jay kumar

रामपुर मिल्की – वीरेंद्र पांडेय का 21 वर्षीय पुत्र मंटू पांडेय

घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। मृत छात्र रामपुर मिल्की गांव निवासी वीरेंद्र पांडेय का 21 वर्षीय पुत्र मंटू पांडेय है। वह इंटर का छात्र था।

मूसलाधार बारिश से झील में तब्दील हुआ आरा सदर अस्पताल

बताया जाता है कि वह शुक्रवार की खेत में धान रोपनी का काम कर रहा था। उसी दौरान वह किसी तरह करंट की चपेट में आ गया। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

इसके बाद भी उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराये बिना ही शव लेकर गांव चले गये। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मचा है। बेटे के वियोग में मां रंजू देवी बेहाल थी।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular