HomeNewsआरा में मिला बुजुर्ग का शव, पहचान नहीं

आरा में मिला बुजुर्ग का शव, पहचान नहीं

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शीशमहल चौक व गोपाली कुआं के बीच एक दुकान के पास से एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। मृत बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है।

आरा शहर के शीशमहल चौक व गोपाली कुआं के बीच मिला शव

सूचना मिलने पर आरा टाउन थाना पुलिस को मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन व शव की पहचान में जुट गई है।

बीमारी के कारण मौत होने की जताई जा रही आशंका

शुरुआती जांच के बाद पुलिस बीमारी के कारण बुजुर्ग की मौत होने की बात कह रही है। हालांकि आरा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

ड्‌यूटी जा रहे दारोगा को बाइक सवार ने मारी ठोकर, जख्मी

डीएम के संदेश लेकर पहुंचे एसडीएम ने आंदोलन के नेतृत्वकर्ता मुख्यपार्षद से की बात

MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular