Homeमनोरंजनकलाकृष्ण के बासुरी वादन में अमृतमय स्वरो की अनुगूंज: माथुर

कृष्ण के बासुरी वादन में अमृतमय स्वरो की अनुगूंज: माथुर


आरा: बक्शी कुलदीप नारायण सिन्हा मेमोरीयल कल्चरल सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित 106 वीं छह दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह सह झूलनोत्सव के द्वितीय निशा का उद्घाटन साहित्यकार रंजीत बहादुर माथुर ने किया।

Bijay singh

डिजिटल समारोह में श्री माथुर ने कहा कि कृष्ण के बांसुरी वादन में अमृतमय स्वरों की अनुगूंज है। आरा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर झूलनोत्सव की प्राचीन परंपरा रही है। शास्त्रीय संगीत के सिद्धहस्त कलाकारों ने आरा को गुलजार किया है। संगीत की गौरवशाली विरासत आज भी पल्लवित हो रही है।

समारोह में चर्चित युवा तबला वादक आचार्य की उपाधि से विभूषित चंदन कुमार ठाकुर ने स्वतंत्र तबला वादन में विभिन्न घरानो की विशेषताओं को बजाकर समां बांधा। बनारस का उठान, दिल्ली का पेशकार, अजराड़ा और फर्रुखाबाद का कायदा तथा लखनवी चलन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन कथक गुरू अमित कुमार व धन्यवाद ज्ञापन कथक नर्तक राजा कुमार ने किया।

ड्‌यूटी जा रहे दारोगा को बाइक सवार ने मारी ठोकर, जख्मी

डीएम के संदेश लेकर पहुंचे एसडीएम ने आंदोलन के नेतृत्वकर्ता मुख्यपार्षद से की बात

jay kumar
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular