HomeNewsआरा रेलवे स्टेशन से 24 लीटर शराब बरामद

आरा रेलवे स्टेशन से 24 लीटर शराब बरामद

आरा:जीआरपी ने आरा रेलवे स्टेशन परिसर से 115 बोतल शराब बरामद की है। जब्त शराब तीन बैग में प्लैटफॉर्म नंबर एक के पश्चिमी छोर पर लावारिस हालत मे रखी गयी थी। आरा जीआरपी इंचार्ज शहनवाज खान के अनुसार एक बैग से 45 व दूसरे बैग से 40 पीस फ्रुटी शराब बरामद की गयी। तीसरे बैग से 750 एमएल के सात और 375 एमएल के दस बोतल शराब मिली। कुल जब्त शराब की वजन 24 लीटर है।

jay kumar

बड़हरा में दो धंधेबाज गिरफ्तार

इधर, बड़हरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से पुलिस ने शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 7-7 लीटर शराब बरामद किया गया है। पकड़े गये धंधेबाजों में शालीग्राम सिंह के टोला निवासी  शंकर राय व अलेखी टोला निवासी बूचन राय हैं। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार की सुबह दोनों गांवों में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

ड्‌यूटी जा रहे दारोगा को बाइक सवार ने मारी ठोकर, जख्मी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular