Homeबिहारआरा भोजपुरपत्नी की विदाई कराने ससुराल आया था युवक, पानी में तैरते मिला...

पत्नी की विदाई कराने ससुराल आया था युवक, पानी में तैरते मिला शव

Sunil Yadav Majhauli-आरा पत्नी की विदाई कराने ससुराल आये युवक की पानी में डूबने से मौत

jay kumar

नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा में स्थित सिद्धार्थनगर की शनिवार की घटना

खबरे आपकी आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के धोबीघटवा सिद्धार्थ नगर में शनिवार की सुबह ससुराल आये एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। पत्‌नी की विदाई कराने आया युवक शौच करने जाने दौरान नहर में गिर पड़ा। इलाज के लिये सदर अस्पताल लाये जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत युवक बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी बालकिशन यादव का 30 वर्षीय पुत्र सुनील यादव था। वह पेशे से पेंटर था।

पढ़े- ब्यूटी पार्लर श्रृंगार के आड़ में शराब का धंधा, ब्यूटिशियन चंदा देवी गिरफ्तार पति फरार

शौच करने जाने के दौरान पैर फिसलने से नहर में गिरने से गयी युवक की जान

मृत युवक के साला सोनू कुमार ने बताया कि उसकी बहन कछ दिन पूर्व मायके घूमने आयी थी। उसे विदा कराने के लिये उसके जीजा शुक्रवार की शाम आये थे। नहर में पानी आने के कारण उसके घर के पीछे पानी भर गया है। शनिवार सुबह उसके जीजा शौच करने गए थे। उस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गये। देर तक जब वह घर नही लौटे, तो खोजबीन शुरू की। तभी उनका शव पानी में तैरते दिखा। उसके बाद स्थानीय लोगों की सहयोग से उनको बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल लाया गया।वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़े- सिवान की चर्चित नृत्यांगना सृष्टि प्रिया व पुषपांजलि राज ने कथक युगलबंदी से समां बांधा

Sunil Yadav Majhauli
सिद्धार्थ नगर आरा में मझौली बिहिया के सुनील यादव की मौत

Sunil Yadav Majhauli – वहीं मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन शव को वापस घर ले गये। बाद में इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं युवक की मौत के बाद उसके घर और ससुराल मे कोहराम मच गया। पत्नी सहित परिवार और ससुराल के लोगों का बुरा हाल था। बताया जाता है कि उसके परिवार में पत्नी कमला देवी,  पुत्र अंकित, कल्लू और पुत्री मुन्नी है। पत्नी कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़ें- संभावित बाढ़ को लेकर भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने की जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular