Homeबिहारआराउप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने घोषित किया “नव-प्रेरणा टोला”

उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने घोषित किया “नव-प्रेरणा टोला”

Nav Prerna Tola आरा। उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह द्वारा गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत संचालित सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों में व्यक्तिगत शौचालयों की ऑनलाइन प्रविष्टि, जियो-टैगिंग, भुगतान एवं पेयी क्रिएशन को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा समयबद्ध रूप से उन्हें समुदाय को हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत निर्मित संरचनाओं की एसबीएम-जी एवं जेएसजेबी पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने, स्वच्छता शुल्क संग्रहण को सुदृढ़ करने तथा वेस्ट टू वेल्थ के अंतर्गत सूखे अपशिष्ट एवं जैविक खाद की बिक्री को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चिन्हित सरकारी तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा धूसर जल प्रबंधन हेतु निर्माणाधीन सामुदायिक संरचनाओं के निर्माण कार्य को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया।

बैठक के दौरान शत-प्रतिशत व्यक्तिगत शौचालय से आच्छादित किए गए महादलित टोलों को “नव-प्रेरणा टोला” घोषित किया गया। नव-प्रेरणा टोला (Nav Prerna Tola) घोषित किए गए टोलों में प्रखंड संदेश अंतर्गत पंचायत खंडॉल के वार्ड संख्या 01 एवं 02, पंचायत अखगांव के वार्ड संख्या 09 तथा प्रखंड पीरो अंतर्गत पंचायत छवरही जंगल महाल के वार्ड संख्या 09 शामिल हैं।

इस अवसर पर संबंधित पंचायतों के मुखिया जी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, विकास मित्र एवं जीविका दीदी को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक एवं जिला स्वच्छता टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular