Homeबिहारआराजिला खनिज फाउंडेशन की बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

जिला खनिज फाउंडेशन की बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में गुरुवार (February 26) को जिला खनिज फाउंडेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन मद से चयनित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जीविका एवं कल्याण से संबंधित पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से जिले के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कई नई योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अंतर्गत भोजपुर जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में डीप बोरवेल चापाकल के अधिष्ठापन कार्य, मुक्तिधामों में पेयजल, शौचालय, शेड, चापाकल एवं स्नानागार जैसी मूलभूत सुविधाओं के निर्माण, कृषि उत्पादों के लिए प्रोसेसिंग यूनिट एवं मॉडल फार्म तथा पुलिस पिकेट के निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई।

इसके अतिरिक्त शैक्षणिक संस्थानों में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्मार्ट/डिजिटल क्लासरूम, पेयजल एवं शौचालय आदि के निर्माण कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, निदेशक डीआरडीए भोजपुर, वन प्रमंडल पदाधिकारी भोजपुर के प्रतिनिधि, सिविल सर्जन भोजपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, खनिज विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular