Friday, April 19, 2024
No menu items!
Homeराजनीतव्यवसायियों के हित में कार्य कर रही है सरकार-डिप्टी सीएम

व्यवसायियों के हित में कार्य कर रही है सरकार-डिप्टी सीएम

Deputy CM-डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने किया बैठक का उद्घाटन

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक समपन्न

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

खबरे आपकी आरा शहर के होटल आरा ग्रांड में रविवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। उद्घाटन बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) तार किशोर प्रसाद ने की। अध्यक्षता व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह विधान पार्षद राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता एवं संचालन व स्वागत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ भोजपुर के जिला संयोजक प्रेम पंकज उर्फ ललन ने की।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) तार किशोर प्रसाद ने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर बनी है। आज के परिवेश में लोग अपनी राजनीतिक छवि चमकाने में लगे रहते हैं। मंच पर बैठते है, फोटो और सेल्फी लेते है। लेकिन हमारे पीछे वैसे लोग भी है। जो न तो मंच पर नजर आते है और न ही मंच के पीछे। उन्ही लोगो के परीश्रम और त्याग के बदौलत आज भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी से होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक आज भाजपा तीन सीट से तीन सौ सीट तक पहूंची है। भाजपा व्यक्तिवाद पर नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद पर विश्वास करती है। हमारी अपनी नीति व रीति है। भाजपा अलग-अलग प्रकोष्ठ इसलिए बनाती है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सरकार की योजनाओं के बारे में जान सकें।

 पढ़ें- आरा में भी दिखेगी लाल और हरी लाइट,नये ट्रैफिक नियमों का करें पालन

डिप्टी सीएम (Deputy CM) ने कहा कि हमने लगातार व्यवसायियों के हित में काम किया। आगे भी करेंगे। व्यवसायियों पर हमारी पुरी नजर है। धीरे-धीरे परिस्थितियां बदल रही है। सूबे की सरकार ने 15 वर्षों से बिहार की फिंजा बदलने का कार्य किया। आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय कई देश अपने आपको बाहुबली मानते थे। भारत पहला देश है, जिसने विकसित नहीं होने पर भी दो टीका बनाया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन, बिहार संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डाॅ. संजय जयसवाल, महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सह एमएलसी निवेदिता सिंह ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कहा कि हमारे व्यवसायी किसी के सामने हाथ फैला कर रोजगार नहीं मांगते, बल्कि लोगों को रोजगार देते हैं। इसके लिए सभी व्यवसायियों का अभिनंदन है।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह विधान पार्षद राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने कहा अगामी 17 सितम्बर को भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाएगी। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा स्लम एरिया में लोगो के बीच अन्न, वस्त्र, फल एवं कापी-कलम का वितरण किया जाएगा।

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

स्वागत भाषण देते हुए भाजपा भोजपुर के जिला संयोजक प्रेम पंकज उर्फ ललन ने कहा कि आरा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरती है। यहां के दानवीरों ने अपना सर्वस्व दान कर शिक्षा का अलख जगाया है। आज का यह बैठक काफी ऐतिहासिक रहा है। इस बैठक के आयोजन से भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ और मजबूत होगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र जी, बडहरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह,भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, प्रदेश सह संयोजक डॉ. शशिशेखर झा, शाहपुर की पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमरंजन चतुर्वेदी, तरारी से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी, जिला प्रवक्ता उमाशंकर सिंह उर्फ मिठाई लाल, नीरज सोनी, धर्मेंद्र साह, पवन प्रकाश, संजय काबरा, अखिलेश सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी राज गौरव सिंह, अतुल लोहानी, जिला सह संयोजक प्रिंस सिंह, सोनू कुमार, संजीव पांडेय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश कुमार सिंह उर्फ कर्ण जी, आजाद श्रीवास्तव, प्रद्युम्न कुमार सिंह उर्फ आदि एवं सूबे के विभिन्न जिलो से आये व जिला संयोजक, सह संयोजक उपस्थित थे।

Deputy CM-डिप्टी सीएम के हाथो सम्मानित हुए व्यावसायी

Deputy CM honored the businessmen of Ara

कोरोना काल के प्रथम फेज में जरुरतमंदों के बीच राशन बांटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यावसायियो को Deputy CM डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालो में आदित्य विजय जैन, सोनू सिंह, राजीव रंजन, संतोष कुमार, राहुल बदलानी, प्रिंस सिंह समेत अन्य है।

पढ़ें- जब काशी विश्वविद्यालय को अस्पताल बना देने की धमकी दी थी गवर्नर ने..

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!