Homeखेलखेलो इंडिया में चयनित हुआ भोजपुर का देवराज

खेलो इंडिया में चयनित हुआ भोजपुर का देवराज

Devraj Mishra-भोजपुर के देवराज मिश्रा का खेलो इंडिया में दूसरीबार हुआ चयन

RN Yadav

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के आरा शहर के निवासी शक्तिनाथ मिश्रा के पुत्र देवराज मिश्रा का खेलो इंडिया में चयन हुआ। चंडीगढ़ में हुए 7 से 13 नवंबर तक सब-जूनियर एवं कैडेट वर्ग के राष्ट्रीय स्तर में टॉप 8 में देवराज मिश्रा ने अपना 7वां स्थान पर दबदबा बनाकर खेलो इंडिया में चयनित हुए। भोजपुर जुडो अकैडमी एवं देवराज के कोच श्रीमन नारायण ओझा ने बताया की यह देवराज का खेलो इंडिया में दूसरा भागीदारी रहेगा। इससे पहले भी देवराज मिश्रा कई राष्ट्रीय स्तर तथा असम गुवाहाटी में हुई खेलो इंडिया में भी अपना भागीदारी दे चुके हैं।

Devraj Mishra-राष्ट्रीय स्तर देवराज मिश्रा की भागीदारी

  • डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स, क्लस्टर स्तर, गया-2018-स्वर्ण पदक
  • डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स, जोनल स्तर, पटना-2018 स्वर्ण पदक
  • डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स, राष्ट्रीय स्तर, खेलगांव, झारखंड-2018 भागीदारी
  • बिहार स्टेट सब-जूनियर जूडो चैंपियनशिप, बिहटा-2018, राज्यस्तरीय स्वर्ण पदक
  • सब-जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप, उना, हिमाचल प्रदेश-2018-भागीदारी

बिहार राज्य कैडेट जूडो चैंपियनशिप, दानापुर-2019-राज्य स्तरीय-स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय कैडेट जूडो चैंपियनशिप, इंफाल, मणिपुर-2019 छठा स्थान, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, गुवाहाटी, असम-2020 भागीदारी,
बिहार राज्य कैडेट जूडो चैंपियनशिप, मनेर-2021-राज्य स्तरीय-स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय कैडेट जूडो चैंपियनशिप, चंडीगढ़, पंजाब-2021-7वां स्थान,

देवराज मिश्रा की इस उपलब्धि एवं कामयाबी पर आरा डीएवी के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, भोजपुर स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, भोजपुर जुडो एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. विकास कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव रजनीश कुमार पांडेय, डॉ. अनिल, रामदिनेश यादव, भोजपुर तीरंदाजी एकेडमी के कोच नीरज कुमार सिंह, क्रिकेट कोच एवं भोजपुर साइकिलिंग संघ के सचिव कुमार विजय ने दी बधाई।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular