HomeNewsक्राइमभोजपुर : पैसे के विवाद में युवक की गोली मारकर की हत्या,...

भोजपुर : पैसे के विवाद में युवक की गोली मारकर की हत्या, सनसनी

Pipra Shot-मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में गुरुवार की रात की वारदात

Pipra Shot मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

खबरे आपकी बिहार/भोजपुर: आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में गुरुवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बदमाशों ने छत पर चढ़ कर उसके सीने में गोली मार दी। इलाज के दौरान उसने सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। मृत युवक पीपरा गांव निवासी धनंजय सिंह था। पैसे के लेनदेन का विवाद में हत्या किये जाने की बात कही जा रही है। दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। इसमें एक उसी गांव का और दूसरा कड़रा गांव का बताया जा रहा है।

छत पर चढ़ युवक को मारी गयी गोली, दो लोगों पर लगा आरोप

इधर, सूचना मिलने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये हैं। मृत युवक के घर की एक महिला सीमा देवी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व धनंजय सिंह ने कड़रा गांव के एक युवक को तीन-चार लाख रुपये दिया था। वह जब पैसे की मांग करते थे, तो उक्त युवक द्वारा टाल-मटाल किया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चला रहा था। इस बीच गुरुवार की रात धनंजय सिंह अपने घल की छत पर बैठे थे। तभी उक्त युवक अपने एक साथी के साथ छत पर पीछे से चढ़ गया और उसे सीने में गोली मार दी। इससे उनके जेठ गंभीर रूप से घायल हो गये।

पढ़े :- वीडियो वायरल होने के बाद एसडीपीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्रवाई 

इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड उसने तोड़ा दम

Dhananjay Singh shot dead in Pipra
आरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसने इमरजेंसी वार्ड में ही दम तोड़ दिया

गोली से गंभीर रूप से घायल युवक को उसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसने इमरजेंसी वार्ड में ही दम तोड़ दिया। सीमा देवी ने गांव के दीपेश कुमार और कड़रा गांव के विनय कुमार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृत युवक पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। उनेके परिवार में पत्नी एकांति देवी व दो पुत्र रवि और आशीष है। घटना के बाद उनके घर में हाहाकार मच गया है। पत्नी एकांति देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- फिल्मी गाने गाकर लोगों को जागरूक कर रहे टाउन थाने के सब इंस्पेक्टर

पढ़े :- Special Offer Smriti Food Plaza -रेस्टोरेंट की तरफ से दिया जा रहा है 50% की छूट

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular