Homeआरा भोजपुरबिहियाचारघाट: रास्ते पर टूट कर गिरे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में...

चारघाट: रास्ते पर टूट कर गिरे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की मौत

Charghat-बिहिया थाना क्षेत्र के चारघाट गांव में घटी घटना

Charghat गांव निवासी विजय यादव की 45 वर्षीया पत्नी मुनिया देवी

खबरे आपकी बिहार/भोजपुर/आरा: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के चारघाट गांव में गुरुवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार मृत महिला चारघाट गांव निवासी विजय यादव की 45 वर्षीया पत्नी मुनिया देवी है। इधर, मृतका के परिजन ने बताया कि आज सुबह जब वह शौच के लिए बधार जा रही थी। जहां रास्ते में पहले से विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरा पड़ा था। इसी दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई। परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Charghat-Electrical-Wire

पढ़े :- वीडियो वायरल होने के बाद एसडीपीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्रवाई 

परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्र अंशु यादव, विशाल यादव, अंकुश यादव एवं पुत्री श्रेष्टी कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- फिल्मी गाने गाकर लोगों को जागरूक कर रहे टाउन थाने के सब इंस्पेक्टर

पढ़े :- Special Offer Smriti Food Plaza -रेस्टोरेंट की तरफ से दिया जा रहा है 50% की छूट

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular