Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में पूर्व के विवाद को लेकर युवक की जमकर पिटाई

आरा में पूर्व के विवाद को लेकर युवक की जमकर पिटाई

Dhanupara Ara जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी Dhanupara Ara आरा टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव में गुरुवार की सुबह चार दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

jay kumar

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के रघुटोला धरहरा गांव निवासी धर्मराज यादव है। इधर, जख्मी धर्मराज यादव ने बताया कि रविवार की शाम कोईलवर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुरा गांव अपने पुत्र के साथ छठी समारोह में गया था। जब वह वापस घर लौट रहा था। इसी बीच ज्ञानपुरा गांव के कुछ युवकों द्वारा छड़ चुराने का आरोप लगाकर उसके पुत्र की पिटाई कर दी गई थी, जिसको लेकर धर्मराज यादव ज्ञानपुरा गए थे। जहां उक्त लोगों से कहासुनी हुई भी थी। हालांकि बात खत्म हो गई थी।

जमीरा बांध के समीप जख्मी अवस्था में पड़ा था युवक

टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव में गुरुवार की सुबह घटी घटना

आज सुबह वह धनुपरा गांव गया था। इसी दरमियान उक्त लोग वहां आ धमके। जिसके बाद विवाद ने एक बार फिर फिर तूल पकड़ लिया। इसके बाद उक्त लोगों ने युवक की पिटाई कर दी।

Prof. Kamalanand Singh 1956 में नेशनल अवार्ड से हुए थे सम्मानित

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular