Homeबिहारआरा भोजपुरवाहन की चपेट में आने से अज्ञात युवक जख्मी, पटना रेफर

वाहन की चपेट में आने से अज्ञात युवक जख्मी, पटना रेफर

Jamira Dam : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा बांध के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

खबरे आपकी Jamira Dam आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अज्ञात युवक जमीरा बांध के समीप जख्मी अवस्था में पड़ा था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी होने की आशंका जताई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जमीरा पंचायत के सरपंच लालजी प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक जख्मी युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

हथियार एवं कारतूस के साथ कुख्यात दीपक पांडेय गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Black marketing : डिलर व ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular