Homeबिहारबक्सरकार की ठोकर से सवारियों से भरी ऑटो पलटी, बक्सर के नौ...

कार की ठोकर से सवारियों से भरी ऑटो पलटी, बक्सर के नौ लोग जख्मी

Behra overbridge जख्मियों में दो इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

खबरे आपकी आरा: आरा-मोहनिया मार्ग पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेहरा गांव ओवरब्रिज (Behra overbridge) के समीप मंगलवार की शाम कार की ठोकर से सवारियो से भरी ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार नौ लोग जख्मी हो गए। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.शैलेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दो लोगो की चिंताजनक हालत देखते हुए पटना रेफर कर दिया है।

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेहरा गांव ओवरब्रिज के समीप घटी घटना

जानकारी के अनुसार सभी जख्मी बक्सर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नदावं गांव निवासी हैं। बताया जाता है कि सभी पेशे से मजदूर हैं। मजदूरी करने के लिए सभी ऑटो रिजर्व कर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में जा रहे थे। इसी बीच उदवंतनगर के बेहरा ओवरब्रिज के समीप कार ने ऑटो में ठोकर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।

Black marketing : डिलर व ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

हथियार एवं कारतूस के साथ कुख्यात दीपक पांडेय गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular