Homeबिहारआराआरा टाउन थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार, बाइक...

आरा टाउन थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार, बाइक जब्त

Dharhara Mod Ara – आरा के धरहरा मोड़ के पास से 60 लीटर देशी शराब के साथ दो विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।

  • हाइलाइट: Dharhara Mod Ara
  • 60 लीटर देसी शराब के साथ विधि विरुद्ध दो बालक निरुद्ध, बाइक जब्त

आरा। टाउन थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के धरहरा मोड़ के पास से 60 लीटर देशी शराब के साथ दो विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। वहीं उनके पास रहे बाइक को जब्त कर लिया गया। जानकारी के अनुसार दोनों विधि विरुद्ध बालक थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की धरहरा मोड़ के समीप देसी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस वहां पहुंची, तो पुलिस को देख दोनों विधि विरुद्ध बालक भगाने का प्रयास करने लगे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उनके पास से 60 लीटर देशी शराब बरामद किया गया, उनके पास रहे बाइक को जब्त किया। इसके पश्चात टाउन थाना में पुलिस ने दोनों विधि विरुद्ध बालक के खिलाफ बिहार मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular