Homeबिहारआराआरा में जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

आरा में जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

  • हाइलाइट: sports competition Ara
    • उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया

आरा। सोमवार को खेल विभाग, शिक्षा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय “मशाल” खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल भवन, आरा में हुआ। मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

jay kumar

उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचकर भोजपुर का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बिहार भर से खेल प्रतिभाओं की खोज कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है।

sports competition Ara : प्रतियोगिता में कुल पाँच खेल विधाएँ

इस प्रतियोगिता में कुल पाँच खेल विधाएँ — एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइक्लिंग एवं वॉलीबॉल शामिल हैं। प्रथम दिन, 18 अगस्त 2025 को, जिले के 14 प्रखंडों से 378 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 अगस्त 2025 से किया जाएगा।

sports competition Ara - आरा में जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का  शुभारंभ

कार्यक्रम में स्वागत संबोधन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) चन्दन प्रभाकर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन शिक्षक सुनील कुमार पाण्डेय एवं सुश्री विजया श्री द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), जिला खेल पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, संबंधित खेल संघों के सचिव, शारीरिक शिक्षक, वरीय खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular