Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरबेटी के ससुराल जाने के लिए निकले बुजुर्ग का शव बरामद

बेटी के ससुराल जाने के लिए निकले बुजुर्ग का शव बरामद

  • हाइलाइट: Dularchand Ram Babhniaon
    • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज ओवरब्रिज के नीचे से सोमवार की शाम मिला शव

आरा। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव से बेटी के ससुराल जाने के लिए निकले बुजुर्ग का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। उनका शव थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज बाजार स्थित फ्लाई ओवरब्रिज पुल के नीचे से सोमवार की शाम बरामद हुआ। शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी स्व.बेंगा राम के 60 वर्षीय पुत्र दुलारचंद राम है। वह मजदूर थे। इधर, मृतक के बेटे सुदर्शन राम ने बताया कि रविवार की सुबह अपने गांव से अपनी बड़ी बेटी धनो देवी के ससुराल जाने के लिए निकले थे।

Dularchand Ram Babhniaon - Body recovered from under Dulhinganj flyover bridge in Jagdishpur
दुलारचंद राम बभनिआंव – जगदीशपुर के दुल्हिनगंज फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे शव बरामद

इसी बीच सोमवार की शाम स्थानीय ग्रामीण द्वारा स्थानीय पुलिस सूचना मिली की दुल्हनगंज बाजार स्थित फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति मृत अवस्था मे पड़ा है। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजन को दी। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और शव को देख उनकी पहचान की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Dularchand Ram Babhniaon – मौत का कारण स्पष्ट नहीं

वहीं दूसरी तरफ मृतक के बेटे सुदर्शन राम ने अपने पिता के गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इंकार किया है। पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग की मौत अज्ञात बीमारी के कारण मौत होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बताया जाता है कि मृतक को तीन पुत्री धनो देवी, फूलवती देवी, सोनिला देवी एवं एक पुत्र सुदर्शन राम है। उसकी पत्नी सोनाझारी देवी की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular