Homeआरा भोजपुरपीरोपीरो में कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी

पीरो में कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी

  • हाइलाइट: Car overturned in canal
    • पीरो थाना क्षेत्र के गटरिया पुल के समीप सोमवार की रात घटी घटना

आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के गटरिया पुल के समीप कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में चालक जख्मी हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

बताया जाता है कि सोमवार की रात उक्त कार आरा से पीरो की ओर जा रही थी। कार काफी रफ्तार में थी। उस समय कार में चालक के अलावे कोई अन्य व्यक्ति नही था। जैसे ही कार गटरिया पुल के समीप पहुंची। उसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।

इस दौरान कार नहर डूब गई, जबकि चालक किसी तरह बाहर निकलकर भाग निकला। सूचना पाकर मंगलवार की सुबह की पीरो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। हालांकि कार चालक कहां का था। यह अभी पता नहीं चल पाया है। वैसे पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Car overturned in canal - कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, चालक जख्मी
कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, चालक जख्मी
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular