Homeबिहारआराआरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

आरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

निर्देश : जनता की शिकायतों का तत्परता से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए

DM inspection Ara Block: भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा गुरुवार की सुबह 10 बजे आरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: DM inspection Ara Block
    • जनता की शिकायतों का तत्परता से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए: डीएम

आरा, बिहार: भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा गुरुवार की सुबह 10 बजे आरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड परिसर स्थित सभी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति का गहनता से परीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित आमजन से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का तत्परता से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने सभी राजस्व कर्मचारियों को आदेश दिया कि वे प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को अपने-अपने अंचल कार्यालय में अभिलेखों के साथ उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का समाधान करें।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular