Homeबिहारआराआरा में पूर्व सांसद रामअवधेश सिंह की मनाई गई जयंती

आरा में पूर्व सांसद रामअवधेश सिंह की मनाई गई जयंती

Ram Avadhesh Singh: आरा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित श्रीकृष्ण चेतना समिति सभागार में पूर्व सांसद और राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य रहे स्व: राम अवधेश सिंह की जयंती मनाई गई।

रमजान
रमजान
  • हाइलाइट्स: Ram Avadhesh Singh
    • वक्ताओं ने स्व: राम अवधेश सिंह के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की

भोजपुर,बिहार: आरा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित श्रीकृष्ण चेतना समिति सभागार में शहीद अकली देवी स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामसकल भोजपुरिया की अध्यक्षता में पूर्व सांसद और राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य रहे स्व: राम अवधेश सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष सह राजद के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, रघुवर चन्द्रवंशी और वीरेंद्र राय ने संयुक्त रूप से उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उपस्थित लोगों ने स्व: राम अवधेश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सभी ने मिलकर यह तय किया कि वे उनके विचारों और सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएंगे और समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व: राम अवधेश सिंह के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे राम अवधेश सिंह ने अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना करते हुए समाज के लिए काम किया। उनके संघर्ष और समर्पण ने उन्हें एक आदर्श नेता बना दिया। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के लिए आवाज उठाई और उनके हक के लिए लड़ाई लड़ी।

रामसकल सिंह भोजपुरिया ने बताया कि राम अवधेश सिंह केवल एक राजनेता ही नहीं थे, बल्कि वे एक सच्चे समाजसेवी भी थे। उन्होंने तीन सदनों के सदस्य के रूप में कार्य किया और राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य रहकर समाज के पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। किसानों और नौजवानों के हक के लिए उन्होंने आवाज उठाई।

स्व राम अवधेश सिंह ने चौकीदार-दफादार को चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का दर्जा दिलवाने के लिए भी महत्वपूर्ण प्रयास किए। इसके अलावा, उन्होंने कदवन जलाशय परियोजना, गर्दीगिल फार्मूला, और रॉयल्टी रेल माल भाड़ा समानीकरण नीति की लड़ाई लड़ी और समाज के अन्य वर्गों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने।

इस अवसर पर चौकीदार दफादार के जिलाध्यक्ष रामानंद यादव, चंदन पासवान, राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, कुंवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शक्रवार, वार्ड पार्षद प्रयाग यादव, देवेंद्र यादव, सुरेश विश्वकर्मा, राजेश साहू, छात्र लोजपा के जिलाध्यक्ष विकास सिंह, सुरेश यादव, संतोष पासवान, शिवजी सिंह, कमलेश गुप्ता, भुनेश्वर यादव, श्याम बाबू यादव, अशोक यादव, वंशलयक शर्मा समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular