HomeNewsबिहारबाढ़ से क्षतिग्रस्त पथों का सर्वे कराकर कराएं मरम्मती

बाढ़ से क्षतिग्रस्त पथों का सर्वे कराकर कराएं मरम्मती

flood inspection-जिला पदाधिकारी ने बडहरा के विभिन्न गांवो का किया भ्रमण

बडहरा में बाढ़ के संबध में राहत एवं बचाव कार्यों की हुई समीक्षा

खबरे आपकी आरा। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा बड़हरा प्रखंड अंतर्गत केशोपुर, नेकनामटोला, बखोरापुर आदि का भ्रमण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम केशोपुर घाट का जायजा लिया गया। पाया गया कि गंगा के जलस्तर में बहुत तेज गति से कमी आ रही है। बड़हरा क्षेत्र में फैले बाढ़ का पानी बहुत तेज गति से केशोपुर घाट होते हुए गंगा नदी में वापस जा रहा है। केशोपुर घाट पर नदी का जलस्तर 52 मीटर 75 सेटींमीटर पाया गया। कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, आरा को निर्देश दिया गया कि जलस्तर में कमी होने पर बाढ़ के कारण बांध पर जहां-जहां कटाव हुआ है, उसका सर्वे कर कटावरोधी कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। पढ़े- क्यों कहते है नितीश कुमार को देश के ‘एक्सपेरिमेंटल लीडर’एक नजर इधर भी

flood inspection-केशोपुर-सरैया पथ का निरीक्षण किया गया। पाया गया कि बाढ़ का पानी जो पथ पर चढ़ा हुआ था वह बहुत तेज गति से निकल रहा है। कार्यपालक अभियंता, शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा को निर्देश दिया गया कि अपने अधीनस्थ सभी पथ जिस पर बाढ़ का पानी चढ़ा हुआ था एवं इसके कारण पथ क्षतिग्रस्त हुआ है, उन सभी पथों का सर्वे कराकर नियमानुसार पथ की मरम्मती कराना सुनिश्चित करेंगे। एनडीआरएफ की टीम के साथ समीक्षा कर राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

पढ़े- कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला बरामद, प्रेमी हिरासत में

प्रखंड कार्यालय बड़हरा में बाढ़ के संबंध में किये जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़हरा, अंचलाधिकारी, बड़हरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बड़हरा, थानाध्यक्ष, बड़हरा, सहायक अभियंता, शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, आरा एवं जगदीशपुर आदि उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिन इलाकों से बाढ़ का पानी निकल गया है अथवा निकल रहा है, उन सभी इलाकों में टीम गठित कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बड़हरा, अंचलाधिकारी, बड़हरा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, बड़हरा को दिया गया।

 flood inspection - Bhojpur
जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बड़हरा के बाढ़ राहत एवं पथ का निरीक्षण किया

पढ़े- लूटकांड का खुलासा करने में डीआईयू के जवान अविनाश की भूमिका सराहनीय

flood inspection-बाढ़ से प्रभावित होने वाले एवं बांध पर शरण लिये लोगों के लिए अभी सामुदायिक रसोई की व्यवस्था चालू रखने हेत अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, को निर्देशित किया गया। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, आरा एवं जगदीशपुर को निर्देश दिया गया कि अपने अधीनस्थ बाढ़ से प्रभावित होने वाले सभी पथों के क्षति का सर्वे कर प्रतिवेदन दो दिनों के अंदर उपलब्ध करायेंगे। कार्यपालक अभियंता, शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा को बाढ़ से प्रभावित होने वाले पथ का सर्वे कराकर पथ की मरम्मति कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया। अंचलाधिकारी, बड़हरा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, बड़हरा को निर्देश दिया गया कि लोकल जनप्रतिनिधि के सहयोग से सर्वे करायेंगे कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले कौन-कौन से पथ क्षतिग्रस्त हुए हैं एवं उसकी सूची तैयार कर उपलब्ध करायेंगे।

पढ़े- निगरानी की टीम ने घूसखोर सीडीपीओ के साथ एक सहायिका को भी दबोचा

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular