Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में वर्ग 1 से 8 तक की कक्षाएं 8 जनवरी तक...

भोजपुर में वर्ग 1 से 8 तक की कक्षाएं 8 जनवरी तक स्थगित

Cold wave: वर्ग-8 से ऊपर के सभी कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियों पूर्वाहन 10 बजे से अपराह्न् साढ़े 3 बजे तक ही संचालित होंगे।

  • हाइलाइट: Cold wave
    • अत्यधिक ठंड व शीतलहर को लेकर जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

आरा। भोजपुर जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम एवं कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के दृष्टिगत जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा प्री-स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ग 1 से 8 तक की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों को 7 से 8 जनवरी 2026 तक पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

साथ ही वर्ग-8 से ऊपर के सभी कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियों पूर्वाहन 10 बजे से अपराह्न् साढ़े 3 बजे तक ही संचालित होंगे। प्री-बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं/परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular