Homeआरा भोजपुरचरपोखरीबाइक की आपसी भिड़ंत में तीन दोस्त जख्मी, रेफर

बाइक की आपसी भिड़ंत में तीन दोस्त जख्मी, रेफर

Siyadih village: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के समीप मंगलवार की शाम दो बाइक की आपसी भिड़ंत हो गई।

  • हाइलाइट: Siyadih village
    • चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के समीप मंगलवार की शाम दो बाइक की आपसी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें ईलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में सियाडीह गांव निवासी विजय यादव का 20 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार, उसी गांव के निवासी ओम प्रकाश यादव का 17 वर्षीय जस्टिन कुमार पुत्र एवं संजय सिंह का 15 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार शामिल है। तीनों दोस्त बताएं जा रहे हैं।

इधर, सियाडीह पंचायत के मुखिया लाल मुक्ति पासवान ने बताया कि वह तीनों पड़ोसी है। एक बाइक पर सवार दो एवं दूसरे बाइक पर सवार एक लड़का आपस में रेस लग रहे थे। उसी दौरान सियाडीह गांव के समीप दोनों की बाइक में आपसी भिड़ंत हो गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। जहां से तीनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular