SP – Jagdishpur Thana: भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा मंगलवार को जगदीशपुर थाना परिसर में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- हाइलाइट: SP – Jagdishpur Thana
- त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
- जगदीशपुर थाना परिसर आयोजित हुआ जनता दरबार कार्यक्रम
आरा। पुलिस अधीक्षक राज द्वारा मंगलवार को जगदीशपुर थाना परिसर में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मामले को सुनकर उनके त्वरित समाधान करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी के जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम में ज्यादातर मामले भूमि विवाद, घरेलू विवाद, दहेज उत्पीड़न आदि से संबंधित आए। कुछ मामले केसों से भी संबंधित भी आए।
एसपी राज ने बताया जनता दरबार भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस जनता संबंध को मजबूत करना और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। विगत 11 दिसंबर से विभिन्न चरणों में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से आम लोगों को काफी फायदा हुआ है। ‘जनता दरबार कार्यक्रम के द्वितीय फेज का आज से आगाज हुआ है।
इसके बाद अगामी 10 जनवरी (शनिवार) को गडहनी थाना, 15 जनवरी (गुरुवार) को कोईलवर थाना, 17 जनवरी (शनिवार) को बडहरा थाना, 22 जनवरी (गुरुवार) को ईमादपुर थाना, 24 जनवरी (शनिवार) को शाहपुर थाना, 29 जनवरी (गुरुवार) को संदेश थाना तथा 31 जनवरी (शनिवार) को कृष्णगढ़ थाना में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम सुनिश्चित है। एसपी ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि को अपने थाने में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को सीधे रखें, ताकि उन समस्याओं का त्वरित निवारण हो सके।


