Homeबिहारआरा भोजपुरखेत से वापस घर लौट रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा,...

खेत से वापस घर लौट रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

Milky Tola: अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की टोला गांव के समीप मंगलवार की दोपहर खेत से वापस लौट रही बुजुर्ग महिला को बेलगाम ट्रक ने रौंद दिया।

  • हाइलाइट: Milky Tola
    • आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की टोला के समीप मंगलवार की दोपहर घटी घटना

आरा। जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की टोला गांव के समीप मंगलवार की दोपहर खेत से वापस लौट रही बुजुर्ग महिला को बेलगाम ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतक अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की टोला वार्ड नंबर-14 निवासी स्व.धुरन महतो की 76 वर्षीया पत्नी लालमुनी देवी है।

उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं मृतका के परिजनों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मिल्की टोला के समीप शव के साथ रोड जाम कर दिया। करीब दो सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सूचना पाकर अजीमाबाद थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटाया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर में करवाया।

इधर, मृतक के बेटे जय नारायण ने बताया कि उनकी मां खेत से घर वापस लौट क्रम में सड़क किनारे पर चल रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे बेलगाम ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीण द्वारा सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे। बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्री मीना देवी, फुलवंती देवी, सुमित्रा देवी व तीन पुत्र धर्मेंद्र, शिव भोला एवं जग नारायण है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular