District Mineral Foundation meeting: शाहपुर अंचल अन्तर्गत ग्राम पंचायत बिलौटी अवस्थित पर्यटन स्थल, बाबा कुण्डलेश्वर धाम मंदिर के समीप चापाकल, हाई मास्ट लाईट तथा शौचालय का निर्माण।
- हाइलाइट: District Mineral Foundation meeting
- बिहियाँ चौरास्ता के पास डिलक्स शौचालय एवं स्नानागार का निर्माण।
आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला खनिज फाउण्डेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला खनिज फाउण्डेशन मद से चयनित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान, जिला पदाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जीविका एवं कल्याण से संबंधित पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, वन प्रमण्डल पदाधिकारी के प्रतिनिधि, सिविल सर्जन के प्रतिनिधि, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, खनिज विकास पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, भोजपुर, तथा कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमण्डल-1, आरा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से जिले के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करने वाली कई नई योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई,जो निम्न है।
शिक्षा :-
- खनन प्रभावित क्षेत्रों यथा- पीरो अनुमण्डल अवस्थित बिहटा, ईमादपुर, फतेहपुर मठिया, धनछुहाँ, मोपती मेला मोड़ पनवारी, सिकरहट्टा, चौरी, बरूही तथा एकवारी हाई स्कूल; जगदीशपुर अनुमण्डल अवस्थित धमौल, करनामेपुर दियरा, पहरपुर तथा बरिसवन में अवस्थित हाई स्कूलों का जीर्णोद्धार एवं Enrollment के आधार पर मॉडल स्कूलों के तर्ज पर आवश्यकतानुसार पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्मार्ट / डिजिटल क्लास रूम, उच्च गुणवत्ता के बेंच डेस्क, ओपेन जिम, पेयजल, शौचालय विकसित किया जाना।
रोजगार सृजन :- - खनन से प्रभावित सोन नदी के 15 कि0मी० के दूरी के अन्दर प्रखण्ड स्तर पर मशरूम उत्पादन, बेबी कॉर्न / स्वीट कॉर्न / स्ट्रॉबेरी / ब्रोकली उत्पादन, मसालों, फलदार पौधों एवं औषधीय पौधों की नर्सरी के संचालन हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था ।
- मत्स्य / सोन बचवा मछली उत्पादन, झींगा उत्पादन के प्रशिक्षण की व्यवस्था।
- जीविका मार्ट एवं कौशल प्रशिक्षण के तहत सिलाई कढ़ाई एवं कम्प्यूटर ट्रेनिंग की व्यवस्था। संदेश प्रखण्ड में निर्माणाधीन जीविका मार्ट में चाहरदिवारी एवं शौचालय का निर्माण।
स्वच्छता एवं पेयजल :- - भोजपुर जिलान्तर्गत चयनित शवदाह स्थलों यथा- महुली, सारीमपुर बचरी, चाँदी, खण्डौल, ननौर, बिहटा, शाहपुर का जीर्णोद्धार कार्य एवं मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, स्नानागार, शेड की व्यवस्था एवं शौचालय का निर्माण कार्य।
- शाहपुर अंचल अन्तर्गत ग्राम पंचायत बिलौटी अवस्थित पर्यटन स्थल, बाबा कुण्डलेश्वर धाम मंदिर के समीप चापाकल, हाई मास्ट लाईट तथा शौचालय का निर्माण।
- बिहियाँ चौरास्ता के पास डिलक्स शौचालय एवं स्नानागार का निर्माण।
स्वास्थ्य :- - खनन से प्रभावित सोन नदी के 15 कि0मी० के दूरी के अन्दर स्थित अस्पतालों / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों / सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित किया जाना।


