Homeबिहारआराअत्यधिक ठंड को लेकर डीएम ने जारी किया निर्देश

अत्यधिक ठंड को लेकर डीएम ने जारी किया निर्देश

Cold weather: कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां दिनांक 20 दिसंबर 2025 को पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी।

  • हाइलाइट: Cold weather
    • जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा ने जारी किया आदेश

आरा‌‌। जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम एवं कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के दृष्टिगत जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा प्री-स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में सभी कक्षा की शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर निर्देश जारी किया है।

जिले में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 दिसंबर 2025 को भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की आशंका है। पूर्व में, दिनांक 19 दिसंबर 2025 को ज्ञापांक 2336/न्या० के तहत विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों को सुबह 9 बजे से पहले और शाम 3:30 बजे के बाद प्रतिबंधित किया गया था।

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिला दंडाधिकारी, भोजपुर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन किया है। इस संशोधित आदेश के अनुसार, भोजपुर जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां दिनांक 20 दिसंबर 2025 को पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular