Homeबिहारआरा भोजपुरनातीन के छठी समारोह में भाग लेने जा रहे नाना की मौत

नातीन के छठी समारोह में भाग लेने जा रहे नाना की मौत

Garhani: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी।

jay kumar
  • हाइलाइट: Garhani
    • तेज रफ्तार बाइक सवार द्वारा साइकिल‌ में टक्कर ने मारने से हुई मौत
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • गडहनी थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

आरा, बिहार। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी ललन पंडित के 46 वर्षीय पुत्र समान पंडित है। वह मजदूर थे।

Garhani : बाइक सवार ने मारी टक्कर

इधर, मृतक के दामाद अमरजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह अपने गांव से साइकिल द्वारा अपनी बेटी रीमा देवी की पुत्री के छठी समारोह में शामिल होने के लिए चरपोखरी थाना क्षेत्र के मानसागर गांव जा रहे थे। उसी दौरान दुलारपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनके साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पढ़ें : बिहार के डिप्टी सीएम ने शाहपुर सीओ से उनके अंतिम नंबर पर होने का कारण पूछा

स्थानीय ग्रामीण ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना वहां पहुंची और उन्हें इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी ले आई। सूचना पाकर परिजन भी वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व चार बहन में तीसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी रश्मि देवी, तीन पुत्री कंचन देवी, रीमा देवी, सिंपी कुमारी, पुत्र विशाल कुमार एवं निशांत कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।उनकी पत्नी रश्मि देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पढ़ें: बिहार में भूमि सुधारों को लेकर उपमुख्यमंत्री सिन्हा का कड़ा रुख: भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े पर होगी सख्त कार्रवाई

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular