Homeबिहारआरा भोजपुरघर से बुला जहर देकर फाइनेंस कर्मी की हत्या, घर मे मचा...

घर से बुला जहर देकर फाइनेंस कर्मी की हत्या, घर मे मचा कोहराम, दो गिरफ्तार

Dinesh Mishrichak: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के मिश्रीचक गांव में गुरुवार की देर शाम घर से बुला जहर देकर एक फाइनेंस कर्मी की हत्या कर दी गई।

jay kumar
  • हाइलाइट : Dinesh Mishrichak
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
    • मृतक के भाई के बयान पर दो दोस्तों पर प्राथमिकी दर्ज
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • सहार थाना क्षेत्र के मिश्रीचक गांव में गुरुवार की देर शाम घटी घटना

आरा। जिले के सहार थाना क्षेत्र के मिश्रीचक गांव में गुरुवार की देर शाम घर से बुला जहर देकर एक फाइनेंस कर्मी की हत्या कर दी गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के दोनों आंख एवं होंठ पर काला निशान पाया गया है। परिजन द्वारा मृतक के दो दोस्तों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के मिश्रीचक गांव निवासी चंद्रिका सिंह का 35 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार सिंह है। वह पेशे से फाइनेंस कर्मी था। आरा शहर के कतीरा स्थित एचडीएफसी बैंक में फाइनेंस कर्मी का काम करता था।

इधर, मृतक के भाई गणेश सिंह ने बताया कि गुरुवार के दोपहर दो बजे उसके दोस्त रुपेश और टूना आए और उसे को अपने साथ बाइक द्वारा नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव ले गए। शाम पांच बजे दोनों फोर व्हीलर से अपने दो अन्य दोस्तों के साथ दीपक कुमार सिंह को बेहोशी की हालात में घर लेकर आए। घर वालों से बोला कि इसे ठंड लग गया है, तेल लगा दो। इसके बाद वे लोग चले गए। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे नारायणपुर स्थित ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को वापस गांव ले गए और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं दूसरी तरफ मृतक के भाई गणेश सिंह ने उसके दोस्त रूपेश एवं टुना पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक फाइनेंस कर्मी की मौत जहर देने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वही सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मृतक के भाई गणेश सिंह के द्वारा उसे अपने साथ ले जाकर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए उसके दो दोस्त रूपेश एवं टूना के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पश्चात पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां सुनैना देवी, पत्नी पुष्पा देवी व एक पुत्र बिट्टू एवं एक पुत्री रौशनी है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। उसकी मां सुनैना देवी, पत्नी पुष्पा एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular