HomeNewsबिहारशिक्षक को मारी गई थी चार गोली, डाक्टर विकास ने आॕपरेशन कर...

शिक्षक को मारी गई थी चार गोली, डाक्टर विकास ने आॕपरेशन कर बचाई जान

जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन डाक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी शिक्षक को करीब चार गोली मारी गई है। गोली लगने के कारण जख्मी शिक्षक का छोटी आंत, बड़ी आंत, लग्स एवं लीवर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके अलावे दाहिना हाथ भी फ्रैक्चर कर गया था।

Doctor Vikas of Ara : जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन डाक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी शिक्षक को करीब चार गोली मारी गई है। गोली लगने के कारण जख्मी शिक्षक का छोटी आंत, बड़ी आंत, लग्स एवं लीवर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके अलावे दाहिना हाथ भी फ्रैक्चर कर गया था।

  • हाइलाइट : Doctor Vikas of Ara
    • आरा के बाबू बाजार स्थित अस्पताल में जख्मी का तत्काल ऑपरेशन कर निकाला गया बुलेट
    • वही डाक्टर विकास के द्वारा आॕपरेशन कर क्षतिग्रस्त सभी पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया

आरा: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया राजा बाजार वार्ड नंबर-7 निवासी स्व: शकूर अंसारी के 34 वर्षीय पुत्र शिक्षक मो. मुमताज आलम को जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप मंगलवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार एक शिक्षक को गोली मार दी थी।

इधर, जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन डाक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी शिक्षक को करीब चार गोली मारी गई है। गोली लगने के कारण जख्मी शिक्षक का छोटी आंत, बड़ी आंत, लग्स एवं लीवर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके अलावे दाहिना हाथ भी फ्रैक्चर कर गया था। जख्मी का तत्काल ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और उसके सभी क्षतिग्रस्त पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। मरीज का बीपी व पल्स फिलहाल स्टेबल है। हालांकि अभी उससे 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

पढ़ें :- भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार शिक्षक को मारी गोली

बता दे की मंगलवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों द्वारा स्कूल से ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार एक शिक्षक को गोली मार दी गई थी। उन्हें काफी करीब से चार गोली मारी गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के महावीर टोला निजी अस्पताल से आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular