HomeNewsक्राइमहथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार शिक्षक को मारी गोली

हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार शिक्षक को मारी गोली

जख्मी शिक्षक बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया राजा बाजार वार्ड नंबर-7 निवासी स्व. शकूर अंसारी के 34 वर्षीय पुत्र मो. मुमताज आलम है।

Mumtaz – Bihiya : भोजपुर के धोबहा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप मंगलवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार एक शिक्षक को गोली मार दी।

  • हाइलाइट : Mumtaz – Bihiya
    • शहर के महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    • धोबहा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

आरा: भोजपुर के धोबहा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप मंगलवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार एक शिक्षक को गोली मार दी। उसे दाहिने साइड सीने एवं दाहिने साइड गर्दन के पिछले हिस्से में गोली मारी गई है। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए शहर के महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। उधर, सूचना पाकर धोबहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार जख्मी शिक्षक बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया राजा बाजार वार्ड नंबर-7 निवासी स्व. शकूर अंसारी के 34 वर्षीय पुत्र मो. मुमताज आलम है। वह उदयभानपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इधर, मो. मुमताज अंसारी ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह उदयभानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में अपनी ड्यूटी पर आए थे। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। लौटने के क्रम में जैसे ही वह बेहरा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहुंचे। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी आए और उन पर ताबाडतोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए असानी से भाग निकले। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए शहर के महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल ले गया। हालांकि हथियारबंद अपराधियों ने जख्मी शिक्षक को गोली क्यों मारी। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया की शाम 4 बजे के करीब धोबहा थाना क्षेत्र में बेहरा मोड़ के पास सुनसान जगह पर एक शिक्षक को गोली मार दी गई। जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के राजा बाजार निवासी मुमताज आलम है। उस पर बाइक सवार दो अपराध कर्मियों ने पीछे से गोली चला दी। एक गोली पीठ में लगी है और दूसरी गोली गले के पास से छीलते हुए निकल गई। सूचना प्राप्त होने पर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के वरीय पदाधिकारी और टीम इस घटना के उद्वेदन और अभी तक गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ कर दी है। जख्मी प्राइमरी स्कूल उदयभानपुर मिडल स्कूल में शिक्षक है। जो कृष्णागढ़ थाने के अंतर्गत आता है। सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम इस घटना में संयुक्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज और आसपास या सूचना संकलन करते हुए कार्य कर रहे हैं। अभी तक इस घटना का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस आगे की विधि संगत कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular