Saturday, January 24, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में ताजिया पहलाम के साथ मोहर्रम का त्यौहार शांति पूर्ण संपन्न

शाहपुर में ताजिया पहलाम के साथ मोहर्रम का त्यौहार शांति पूर्ण संपन्न

शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, एसआई, राकेश कुमार, अंकित कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहें और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शाहपुर नगर के लोगों को बधाई दी।

Tajia – Shahpur : शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, एसआई, राकेश कुमार, अंकित कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहें और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शाहपुर नगर के लोगों को बधाई दी।

  • हाइलाइट : Tajia – Shahpur
    • शाहपुर में मुहर्रम का जुलूस पारंपरिक तरीके से निकाला गया
    • मुहर्रम के जुलूस में शामिल होकर नगर के लोगों ने भाईचारे का संदेश दिया

आरा/शाहपुर: भोजपुर के शाहपुर में मातम और शहादत का पर्व मुहर्रम पर निकले ताजिया जुलूस का पहलाम शांतिपूर्ण रूप से हो गया। मुहर्रम की जुलूस के करतब को देखने के लिए बुधवार की देर रात तक हजारों महिला-पुरुषों की भीड़ जुटी रही। जुलूस में शामिल लोगों ने लाठी, तलवार आदि से विभिन्न खेल और करतब को दिखाया। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।

Krishna Kumar
Krishna Kumar
previous arrow
next arrow

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के तकिया मोहल्ले स्थित चौक से ताजिया जुलूस निकाला गया, खलीफा आलमगिर शाह के नेतृत्व में मुहर्रम का जुलूस पारंपरिक तरीके से निकाला गया। जुलूस में शामिल नगर के पूर्व उपमुख्य पार्षद मो. मोख्तार शाह, नसीम शाह, रेयाज अंसारी, मो. मुमताज शाह, मो. जाहिद शाह, मो. जिलानी शाह, रेयाज अंसारी, वाकर हुसैन, कादिर शाह सहित अन्य लोगों ने हसन-हुसैन की शहादत को याद कर गम और मातम के त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाया।

पढ़ें : मुहर्रम 17 को, शाहपुर में ताजिया के इस्तकबाल की तैयारी

Khabre Apki Youtube
Khabre Apki Youtube

ताजिया जुलूस के साथ चल रहे लोग विभिन्न तरह के खेल-करतब दिखाते हुए कर्बला पहुंचे और यहां प्रशासनिक इंतजाम के बीच ताजिया सीपट का पहलाम किया। वहीं, विभिन्न सामाजिक संगठन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी मुहर्रम के जुलूस में शामिल होकर भाईचारे का संदेश दिया।

पूर्व उपमुख्य पार्षद मो. मोख्तार शाह ने बताया कि कई साल के बाद इस बार शाहपुर में रौनक दिखा। उन्होंने बताया कि सामाजिक सदभावना का यह पर्व हिन्दू, मुसलमान मिलकर मनाते हैं। यहांं साम्प्रदायिक सद्भाव देखते ही बनता है। उन्होंने बताया कि मुहर्रम का पर्व गम का त्यौहार है। जिसमें इस्लाम धर्म के रक्षार्थ कर्बला के मैदान में हसन एवं हुसैन की दी गयी कुर्बानी के याद में ताजिया बनाकर मनाया जाता है। वही प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना करते कहा की स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सजग रहा, इसके लिए धन्यवाद।

Dr. Divya Prakash
Dr. Divya Prakash

इस अवसर पर शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, एसआई, राकेश कुमार, अंकित कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहें और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शाहपुर नगर के लोगों को बधाई दी।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular