Homeस्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क शिविर सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क शिविर सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

Dr. K.N. Sinha: आरा शहर के रमना-पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक पूर्व एसीएमओ सह भाजपा चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ. के.एन.सिन्हा थे। शिविर मेंं दर्जनोंं मरीज के स्वास्थ्य के जांच हुई और उन्हें ईलाज के लिए उचित परामर्श दिया गया। इस मौकेेे पर जरूरतमंदों के बीच दवा का वितरण किया गया।

डाॅ. के.एन. सिन्हा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 1948 में हुई थी। 7 अप्रैल 1950 को पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया‌। अब यह पूरे विश्व में हर साल इस तिथि को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।

Dr. K.N. Sinha: स्वस्थ रहने के लिए हमें सजग एवं जागरूक रहना चाहिए

डॉ. सिन्हा ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए हमें सजग एवं जागरूक रहना चाहिए। सुबह में जल्दी उठ गर्म पानी नींबू मधु के साथ ले। इसके बाद कुछ ड्राई फ्रूट्स ले। संभव हो, तो आधे घंटे का तेज टहला करें। उसके बाद योग और कसरत करें। हार्ट, किडनी और लीवर को बचाने के लिए घर का ही ताजा खाना खाएं। बाहर का फास्ट व जंक फूड नहीं ले। अंधेरा होने से पहले ही खाना खा ले। उसके बाद सिर्फ दूध जूस या सूप ही लें। तबीयत ज्यादा खराब होने पर लापरवाही नहीं बरते, तुरंत स्थानीय चिकित्सक और बड़े अस्पताल में जरूरत अनुसार अपनी जांच व इलाज कराए।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular