Homeबिहारआराआरा के पूर्वी ओवरब्रिज हादसे में पटना के पेंटर सद्दाम उर्फ छोटू...

आरा के पूर्वी ओवरब्रिज हादसे में पटना के पेंटर सद्दाम उर्फ छोटू की मौत

Ara Eastern Overbridge Tragedy: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पूर्वी ओवरब्रिज पर मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पटना निवासी पेंटर को रौंदा दिया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara Eastern Overbridge Tragedy
  • अज्ञात वाहन ने पटना निवासी बाइक सवार पेंटर को रौंदा, मौत

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पूर्वी ओवरब्रिज पर मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पटना निवासी पेंटर को रौंदा दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृतक पटना जिले के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के फुलवारी शरीफ नौसा निवासी मो. लुकमान का 28 वर्षीय पुत्र मो. सद्दाम उर्फ छोटू है। वह पेशे से पेंटर था। घर की रंगाई-पुताई का काम करता था।

इधर, मृतक के मामा साबिर आलम ने बताया कि वह एक दिन पूर्व टाउन थाना क्षेत्र के नाजीरगंज मोहल्ला अपने बहन चंदा के घर घूमने आया था। मंगलवार की सुबह जब वह बाइक द्वारा बिहारी मिल की तरफ जा रहा था। उसी दौरान पूर्वी ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन उसके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

तब मौके पर पहुंची नवादा थाना पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके पश्चात नवादा थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular