Homeप्रसिद्ध व्यक्तिसम्मानित हुए शहर के जाने-माने फिजीशियन डॉ. केएन सिन्हा

सम्मानित हुए शहर के जाने-माने फिजीशियन डॉ. केएन सिन्हा

Dr. KN Sinha honored – आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार प्रांतीय अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया सम्मानित

खबरे आपकी Dr. KN Sinha honored आरा बड़हरा के बखोरापुर मां काली मंदिर परिसर में आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह एवं बिहार प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अमरकांत झा अमर ने आरा के फिजिशियन डॉ. केएन सिन्हा को कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्यों एवं कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया। उन्हें मां बखोरापुर काली मंदिर का फोटो एवं चुनरी देकर सम्मानित किया।

jay kumar

कोरोना का काल में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित

विदित हो कि लगातार सात-आठ माह तक कोरोना पीड़ित मरीजों की सेवा सदर अस्पताल में करते हुए डॉ. केएन सिन्हा, पत्नी एवं बेटे डॉ. सागर आनंद के साथ कोरोना से संक्रमित हो गये थे। उनका इलाज आरा एवं पटना में हुआ। पुनः निरोग होकर एक माह बाद फिर कोरोना पीडितों की सेवा में लग गये।

आरा शहर में पार्किंग और नो पार्किंग जोन के प्रस्ताव पर नगर निगम की स्वीकृति

इसके पहले दोनों आईएमओ अध्यक्षों को डॉ. केएन सिन्हा ने मां आरण्य देवी की प्रतिमा का फोटो देकर सम्मानित किया। दोनों अध्यक्षों का आगमन व स्वागत आरा तथा बखोरापुर काली मंदिर में किया गया। इस दौरान द्वय अध्यक्षों ने डॉ. अरुण कुमार एवं डॉ. नरेश प्रसाद को भी उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया।

Ram temple construction fund हेतु रामलीला समिति एवं आरा व्यवसायियों की संयुक्त बैठक

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular