Homeराजनीतडाॅ. रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी हुए सम्मानित

डाॅ. रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी हुए सम्मानित

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया सम्मानित

आरा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से मौलाबाग में (KaranJi) सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष सचिदा नंद सहाय एवं संचालन जिला सचिव दिलीप कुमार सिन्हा ने की।

इस मौके पर लगातार छः सत्र से भाजपा के मीडिया प्रमुख डाॅ. रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी (KaranJi) को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने के पर उन्हें अंग वस्त्र एव फूलमाला से सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष सचितानंद सहाय ने कहा कि हम सभी लोग उस कार्यकर्ता को सम्मानित कर रहे है। जो की भोजपुर जिला में 25 वषो से भी ज्यादा भाजपा के अलावे समाज सेवा मे लगे हैं।

महासभा के जिला मीडिया व प्रवक्ता पद पर रहकर काम करते आ रहे। भाजपा के मंडल से लेकर जिला मे अनेकों पद पर रहकर काम करने के बाद भाजपा जिला मीडिया प्रमुख पद पर लगातार छः सत्र से काम करने वाले डॉ. रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी (KaranJi) को पहली बार कायस्थ को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जयसवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है।

इसके लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जयसवाल, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र, भाजपा प्रदेश संगठन सह मंत्री शिव नारायण को अभार व्यक्त व बधाई दिया।

कहा कि आप सभी भोजपुर जिले के ऐसे कार्यकता को प्रदेश मे काम करने का मौका दिया गया है। जो अपने दायित्व को निभाते रहे है और आगे भी आपलोगों के नेतृत्व में अपने दायित्व को अच्छी तरह से निभाते रहेंगे। पूरा समाज तन मन धन से हमेशा साथ है।

समारोह में पूर्व प्रधानाध्यापक शिव कुमार सहाय, वार्ड पार्षद दिनेश मुन्ना, डाॅ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, डॉ कुमार निर्मल, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, विमलेश कुमार सिन्हा, सत्येंद्र स्नेही, संटु सिन्हा, दीपक कुमार, डॉ. संदीप कुमार सहित काफी संख्या में चित्रांश बंधुओं शामिल थे।

भोजपुर के बेलवनिया बाजार SBI बैँक से फर्जी अंगूठा निशान लगा पर्ची के माध्यम की गई निकासी

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular