Homeबिहारआरा भोजपुरबेकाबू डंपर ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, मौत

बेकाबू डंपर ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, मौत

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

सकड्ड़ी-नासरीगंज पथ पर संदेश के रेपुरा के समीप घटी घटना

आरा। सकड्ड़ी-नासरीगंज पथ पर संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा (Repura) गांव के समीप रविवार को डंपर ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। इसमें किशोर की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने डंपर को किया जप्त, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डंपर को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मृत किशोर आरा शहर के मिल्की मोहल्ला जियारत गली निवासी महमूद खान का 16 वर्षीय पुत्र मो. यूसुफ है।

बताया जाता है कि मो. यूसुफ रविवार की दोपहर अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी क्रम में रेपुरा (Repura) के समीप बेकाबू डंपर ने उसे रौंद दिया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

भोजपुर के बेलवनिया बाजार SBI बैँक से फर्जी अंगूठा निशान लगा पर्ची के माध्यम की गई निकासी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular