HomeNewsट्रैक्टर पलटने से चालक जख्मी, पटना रेफर

ट्रैक्टर पलटने से चालक जख्मी, पटना रेफर

खबरे आपकी बिहार/आरा: Kasap village आरा-सासाराम मार्ग पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप रविवार की दोपहर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जख्मी चालक कसाप गांव (Kasap village) निवासी संतोष प्रसाद का पुत्र बिरजू प्रसाद है। वह गड़हनी से ट्रैक्टर लेकर आरा की ओर आ रहा था। इसी बीच कसाप गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जख्मी युवक के परिजनों को दी। जख्मी के परिवार वाले उदवंतनगर पीएचसी पहुंचे। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

पढ़े :- अपनी पहली क्राइम मीटिंग में एसपी ने सभी अफसरों को दिया निर्देश

पढ़े :- मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular