HomeNewsट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी की मौत, घर में...

ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी की मौत, घर में मचा कोहराम

Hit by Train in Ara मृतक के पॉकेट से मिले कार्ड हुई पहचान

आरा रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की दोपहर घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा: Hit by Train in Ara आरा रेलवे स्टेशन से पूरब श्रीटोला के समीप रविवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दारोगा चकिया गांव निवासी रामप्रवेश चौधरी का 26 वर्षीय पुत्र रवि कुमार चौधरी है। वह फिलवक्त महाराष्ट्र के सोलापुर डिविजन के बिगवन रेलवे स्टेशन पर ट्रैक मैन के पद पर कार्यरत था। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि वह शनिवार को महाराष्ट्र से वापस गांव आने के लिए चले थे। इसी बीच श्रीटोला के समीप रेलवे ट्रैक के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड एवं निर्वाचन कार्ड से उसकी पहचान की। तब सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।

बताया जाता है कि मृतक दो भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां लीलावती देवी, बड़ा भाई प्रेम कुमार चौधरी व दो बहन संध्या देवी एवं रजनी कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की मां लीलावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular