HomeNewsहंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस पर नशे में धुत युवक ने...

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस पर नशे में धुत युवक ने की रोडे़बाजी, गिरफ्तार

Police Arrested आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पिपरहियां रोड स्थित आनंद नगर के समीप नशे में धुत एक युवक द्वारा पुलिस पर रोडे़बाजी कर दी गयी। पुलिस हंगामे की सूचना पर आनंद नगर रेलवे लाइन के पास पहुंची थी। हालांकि इस घटना में किसी पुलिस वालों को चोटें नहीं आयी है। वहीं पुलिस ने रोडे़बाजी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव निवासी विमल कुमार सिंह उर्फ अंटु मिस्त्री है।

jay kumar

Police Arrested –शराब की खेप पार कराने के लिये रोडे़बाजी करने का लगा आरोप

रिया चक्रवर्ती छोटी मछली है, बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा हैः पप्पू यादव

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पिपरहियां रोड की शुक्रवार की सुबह की घटना

पूर्व में भी आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में जेल जा चुका है आरोपित

कार्यपालक पदाधिकारी के रवैये से परेशान शाहपुर के मुख्य पार्षद धरने पर बैठे

इस संबंध में नगर थाना के एएसआई राज विजय सिंह के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उसमें पकड़े गये युवक पर शराब की खेप पार कराने के उद्देश्य से रोडे़बाजी करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे एएसआई राजविजय सिंह क्रॉस मोबाइल के साथ छापेमारी में निकले थे। तभी पिपरहिया रोड स्थित आनंद नगर में नशे में एक युवक द्वारा हंगामा करने की सूचना मिली।इस पर पुलिस आनंद नगर पिपरहियां रोड रेलवे लाइन के पास पहुंचे, तो युवक द्वारा रोडे़बाजी की जाने लगी। इसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित पूर्व में भी आर्म्स एक्ट सहित अन्य कई मामलों में जेल जा चुका है।

देखें: – दो साल में इस गांव के दो बेटे व बेटियों ने यूपीएससी में अपनी सफलता का परचम लहाराया

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular