Thursday, May 8, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur News2025 फिर से नीतीश, शाहपुर में जनता दल यू कार्यकर्ताओं ने लिया...

2025 फिर से नीतीश, शाहपुर में जनता दल यू कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Dumriya Shahpur: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के सहजौली पंचायत के डुमरिया गांव स्थित एक निजी विधालय में जदयू संगठन की बैठक आयोजित की गई।

Dumriya Shahpur: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के सहजौली पंचायत के डुमरिया गांव स्थित एक निजी विधालय में जदयू संगठन की बैठक आयोजित की गई।

  • हाइलाइट्स: Dumriya Shahpur
    • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं का गहराई से प्रचार करना समय की मांग- विधान पार्षद

Dumriya Shahpur आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के सहजौली पंचायत के डुमरिया गांव स्थित एक निजी विधालय में जदयू संगठन की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष बिजय कुमार ने और संचालन प्रखंड अध्यक्ष हिरालाल गुप्ता ने किया। बैठक में शामिल विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए जदयू कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भू आधारित संरचना के कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं को सभी पंचायतों में गांव से लेकर हर घर तक पहुँचाने का कार्य करें।

उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं को लागू किया है, जिनका उद्देश्य गाँवों में आधारभूत सुविधाओं का विकास करना और जनता के कल्याण के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। गाँवों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं का गहराई से प्रचार करना समय की मांग है। इसलिए, जदयू कार्यकर्ताओं को इस दिशा में सक्रियता से कार्य करना चाहिए, ताकि वंचित नागरिकों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा की इन्ही विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुनः 2025 में जदयू गठबंधन 200 से अधिक सीटों पर जीत कर बिहार के विकास कार्य को और आगे ले जाने का काम करेंगे।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोरंजन गिरी ने कहा की जब से बिहार के लोंगों ने नीतीश कुमार के हाथ में बागडोर दी, तब से सभी वर्गों के लिए विकास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने अपील की कि वर्ष 2025 में सीएम नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं। ताकि, अधूरे कार्यों को पूरा कर बिहार राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जा सके। उन्होंने बूथ जीतो चुनाव जीतो की तर्ज पर विधानसभा चुनाव की तैयारी करने की कार्यकर्ताओं से अपील की। सरकार की उपल्धियां गिनाते हुए कहा कि नीतीश सरकार सभी तबकों के विकास के लिए काम कर रही है।

जनता दल यू प्रखंड कार्यकारिणी एवं पंचायत स्तरीय कार्यकारिणी की समीक्षात्मक बैठक को शाहपुर विधानसभा जदयू प्रभारी संजय सिंह ने संबोधित करते हुये कहा कि प्रखंड अध्यक्ष निर्भय होकर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के दुख एवं समस्याओं के समाधान हेतु पदाधिकारी से मिलकर बातचीत करें। उन्होंने प्रखंड एवं पंचायत कार्यकारणी के सदस्यों का सत्यापन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (एससी/एसटी) झूलन गोंड, मनु पाठक, प्रखंड प्रवक्ता गुप्तेश्वर साह, नगर अध्यक्ष दीपक कुमार पांडे, ठाकुर प्रसाद, रेयाज अंसारी, जितेंद्र राम, श्रीकांत राम, मुनिनाथ राम, रमाशंकर यादव, राजेश कुमार, राहुल कुमार, भूटेली महतों, राकेश इंजीनियर सहित कई कार्यकता उपस्थित रहें।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!