Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में ऑटो की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, घर में कोहराम

शाहपुर में ऑटो की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, घर में कोहराम

मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर वार्ड नंबर-2 निवासी स्व.सत्यराम यादव के 70 वर्षीय पुत्र जगदीश यादव है

Jagdish Yadav of Shahpur: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर में ऑटो ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Jagdish Yadav of Shahpur
    • इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
    • शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव मैं रविवार की दोपहर घटी घटना

आरा: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर में ऑटो ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर वार्ड नंबर-2 निवासी स्व.सत्यराम यादव के 70 वर्षीय पुत्र जगदीश यादव है। वह पेशे से किसान थे।

इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि रविवार की दोपहर वह शाहपुर बधार से ट्रैक्टर पर भूसा लोड करके शाहपुर नगर सड़क किनारे अनलोड कर रहे थे। उसी दौरान पैर फिसल जाने कारण वह सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया था। हालांकि परिजन उन्हें इलाज के लिए अभी पटना ले ही जा रहे थे। तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मृतक को दो पुत्र विजय यादव,संदेश यादव व दो पुत्री गीता देवी एवं मीना देवी है। मृतक की पत्नी लालमुनी देवी की एक साल पूर्व स्वाभाविक मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular