Special Trains पटना। 01 से 13 सितम्बर 2020 तक आयोजित किये जाने वाले JEE Mains एवं NEET में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा सेंटर तक आने-जाने की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल द्वारा 2 से 15 सितम्बर 2020 तक 20 जोड़ी मेमू/डेमू स्पेशल ट्रेन (special trains) चलाने का निर्णय लिया गया है।
Special Trains – JEE Mains, NEET एवं NDA के परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर चलाई जाएंगी ट्रेने
- पूर्व मध्य रेल द्वारा 2 से 15 सितम्बर 2020 तक 20 जोड़ी मेमू/डेमू स्पेशल (special trains) ट्रेन चलाने का लिया गया निर्णय
- राज्य सरकार द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य में पैसेंजर ट्रेन चलाने कि की गयी थी मांग
इन ट्रेनों के रूट पर पड़ने वाले स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटर खोले जा रहे हैं। इसके साथ ही UTS on Mobile पर भी इन स्पेशल ट्रेनों के टिकट उपलब्ध होंगे। बता दे कि 01 से 13 सितम्बर 2020 तक आयोजित किये जाने वाले JEE Mains एवं NEET में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा सेंटर तक आने-जाने की सुविधा हेतु राज्य सरकार द्वारा बिहार राज्य में पैसेंजर ट्रेन (special trains) चलाने की मांग की गयी थी। पूर्व मध्य रेल द्वारा 2 से 15 सितम्बर 2020 तक 20 जोड़ी मेमू/डेमू स्पेशल ट्रेन (special trains) चलाने का निर्णय लिया गया है।
आरा में सीनियर सिटीजन के टिकट पर यात्रा करते पकड़े गये दर्जन भर यात्री


