Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौत

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौत

Dawaan village: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव में सोमवार की सुबह कचरा के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें मारपीट में एक पक्ष से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Dawaan village
    • कचरा के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक मौत व तीन जख्मी
    • इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव में सोमवार की सुबह घटी घटना

आरा, बिहार। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव में सोमवार की सुबह कचरा के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें मारपीट में एक पक्ष से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से मां-बेटा समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

Dawaan village: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव वार्ड नंबर-7

जानकारी के अनुसार मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव वार्ड नंबर-7 निवासी स्व. मैनुद्दीन इदरीश की 60 वर्षीया पत्नी रौशनी बीबी है। जबकि जख्मियों में उसी गांव के निवासी स्व. मैनुद्दीन इदरीश की 67 वर्षीया पत्नी व मृतका की जेठानी हसीना बेगम एवं दूसरे पक्ष के उसी गांव के निवासी विक्की कुमार एवं उसकी मां शामिल है।

इधर, मृतका के दामाद मो. रोजा ने बताया की सोमवार की उनके वह पड़ोसी घर के बीच पांच फीट का रास्ता है। सोमवार की सुबह जब उनकी सास रोशनी बीवी अपने दरवाजे पर बकरी बांधकर झाड़ू लगा रही थी। तभी कचरा पड़ोसी के दरवाजे के तरफ चला गया, जिसको लेकर पड़ोसी द्वारा झगड़ा किया जाने लगा। झगड़े की आवाज सुनकर जब उनका नाती घर से बाहर निकाला। तभी पड़ोसी द्वारा उनकी सास रोशनी बीवी एवं उनकी जेठानी हसीना बेगम को पड़ोसी द्वारा लोहे के रॉड से मारकर जख्मी कर दिया गया।

उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी सास रोशनी बीवी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। तब उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां से भी उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उनके शव को वापस सदर अस्पताल ले और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं मारपीट के दौरान मृतका की जेठानी हसीना बेगम गंभीर रूप से व दूसरे पक्ष के विक्की कुमार एवं उनकी मां भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। बताया जाता है कि मृतका को सिर्फ दो पुत्री सैयद खातून एवं शकीला बेगम है। मृतका के पति जैनुद्दीन इदरीश की 23 वर्ष पूर्व हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular