Homeबिहारआरामत्स्य संपदा योजना अंतर्गत लाभुकों के चयन हेतु डीएम की अध्यक्षता में...

मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत लाभुकों के चयन हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक

Matsya Sampada Yojana: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभुकों के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Matsya Sampada Yojana
    • मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत लाभुकों के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

आरा, बिहार। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभुकों के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य योजना के तहत लाभार्थियों का उचित और पारदर्शी चयन सुनिश्चित करना था।

इस दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले में संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनाओं की गहन समीक्षा की और योजना के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों तथा सुधार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने “नीचे मछली एवं ऊपर बिजली” की तर्ज पर नवीन और प्रभावी योजना के क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए, ताकि योजना का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच सके और मछुआरों तथा मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों का आर्थिक उत्थान हो सके।

इसके अतिरिक्त, योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी कराने का निर्णय लिया गया, जिससे प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। बैठक में अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिनका पालन करते हुए योजना को सफलतापूर्वक लागू किया जाएगा। इस बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular