Homeबिहारआराआरा में फर्जी दारोगा और उसका साथी गिरफ्तार

आरा में फर्जी दारोगा और उसका साथी गिरफ्तार

Fake inspector Arrah: आरा नगर थाना पुलिस ने धरहरा मुहल्ला के पास फर्जी दारोगा और उसके साथी को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब दोनों व्यक्तियों ने नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला निवासी एक युवक से पुलिसिया दबाव बनाकर एक हजार रुपये छीन लिए।

  • हाइलाइट: Fake inspector Arrah
    • फर्जी दारोगा बनकर युवक से रुपए ऐंठ रहे यूपी निवासी दो गिरफ्तार
    • इधर कहां घूम रहे हो, शराब पीने के लिये आये हो और पकड़ लिया
    • ऐनवक्त पर नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो हुआ खुलासा
    • नगर थाना पुलिस की टीम ने दोनों को खड़ेदकर पकड़ा
    • नगर थाना के धरहरा से रविवार की शाम पकड़े गये दोनों

आरा। नगर थाना पुलिस के टीम ने रविवार की शाम धरहरा मुहल्ला के समीप फर्जी दारोगा और उसके साथी को दबोचा। गिरफ्तार दोनों नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला निवासी एक युवक पुलिसिया धौंस दिखाकर एक हजार रुपए छीन लिए थे। गिरफ्तार दोनों यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस संबंध में भुक्तभोगी नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला निवासी विजय यादव के पुत्र चंदन यादव द्वारा नगर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दिए गए आवेदन में उसने कहा है कि 14 दिसम्बर 2025 को करीब साढ़े पांच बजे शाम वह नगर थाना क्षेत्र के धरहरा मुसहर टोली अमीरी गली के पास अपने दोस्त से मिलने के लिये गया था, तभी दो व्यक्ति अपने आप को नगर थाना पुलिस दारोगा बताकर मुझे पकड़ लिया। बोला की इधर कहां घूम रहे हो, शराब पीने के लिये आये हो, तो मैं बोला की अपने दोस्त से मिलने के लिये आया हूँ, तो वह बोला की तुम को ऐसे नहीं छोड़ेगे, हम दोनों आरा नगर थाना से हैं, पैसा नहीं दोगे तो शराब के केस में फंसा देंगे।

एक व्यक्ति मेरे पास आकर बोला की ये मेरे दारोगा जी हैं, जल्दी से तुम्हारे पास जो रूपया है देकर यहाँ से भाग जाओ एवं मेरे पॉकेट में एक हजार रूपया रखा था, उससे निकाल लिये। मुझे पकड़े देख लोगों का भीड़ एकत्रित हो गई। तभी आरा नगर थाना का क्रास मोबाईल आ गये और पुछा कि क्या हो रहा है। पुलिस को देखकर मुझे छोड़कर दोनों भागने लगे। भाग रहे दोनों व्यक्तियों को पुलिस के द्वारा खदेडकर पकड़ लिया गया।

Fake inspector Arrah : नगर थाना पुलिस ने भेजा जेल

पकड़ाये दोनों व्यक्तियों में उत्तर प्रदेश जिले के जौनपुर जिले अंतर्गत महाराजगंज थाना क्षेत्र के बदलापुर जौनपुर गांव निवासी राजेश सिंह का पुत्र अभिषेक सिंह एवं मेरठ जिले के इनचोली थाना अंतर्गत मवाना गांव निवासी स्व. गफ्फार का पुत्र शाह नजर उर्फ सोनू है। इसमें अभिषेक सिंह अपने आप को पुलिस दरोगा बता रहा था जबकि शाह नजर उर्फ सोनू अपने आप को दारोगा का सहकर्मी बता रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular