Homeराजनीत26 मई को शाहपुर आयेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

26 मई को शाहपुर आयेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल रविवार को शाहपुर के हरिनारायण इंटर स्कूल के मैदान में भाजपा के प्रत्याशी आरके सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

JP Nadda – Shahpur: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल रविवार को शाहपुर के हरिनारायण इंटर स्कूल के मैदान में भाजपा के प्रत्याशी आरके सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

  • हाइलाइट :- JP Nadda – Shahpur
    • नताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा गांव- गांव जनसम्पर्क
    • विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क करने आज आरा आ रहे मंत्री संतोष सुमन

आरा/शाहपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल रविवार को शाहपुर के हरिनारायण इंटर स्कूल के मैदान में भाजपा के प्रत्याशी आरके सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर एनडीए गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारी की जा रही है।

एनडीए के नेताओं ने इसकी जानकारी दी। बताया कि पूरी टीम इसके लिए गांव-गांव में अभियान चला रही है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा, राकेश ओझा, गंगाधर पांडेय, बिनोद तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, ललन यादव, पंकज तिवारी, अंकित पांडेय आदि नताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा गांव- गांव जनसम्पर्क किया जा रहा है।

आरके सिंह के लिए प्रचार करने आज आरा आ रहे मंत्री संतोष सुमन

बिहार सरकार के मंत्री सह हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन आज शनिवार को आरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे। हम के प्रदेश मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह और जिलाध्यक्ष महेश्वसर मिश्रा के अनुसार डॉ संतोष सुमन आरा लोकसभा से एनडीए समर्थित भाजपा के प्रत्याशी आरके सिंह के समर्थन में आयर, लासाढ़ी, डिलिया, बलुआ, बभनगावां, मोहमदपुर समेत कई गांवों में जनसंपर्क करेंगे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular